
टांगापासा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही 15 नवंबर को धान खरीदी केंद्र टांगापासा में विधिवत धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सहकारी समिति के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला सदस्य त्रिलोचन नायक, पीरदा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, सरकंडा सोसायटी अध्यक्ष संतोष नायक, अजगरखार सरपंच गोपाल नायक, जनपद सदस्य बसना हेमकुमारी डोलचंद नायक, ढालम सरपंच सेतबाई धनेश्वर चौहान, सरकंडा सरपंच कुंजमन नायक, सरकंडा सोसायटी व्यवस्थापक संजय साहू, खरीदी प्रभारी सेवन चौधरी एवं पूर्व सोसायटी अध्यक्ष गणेश राम पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रवीण पटेल, मुकेश पटेल, तोस, कुलदीप, प्रेमसागर, दामोदर, हरप्रसाद, लोकेश, धर्मजय, राजेंद्र, धनीराम, कुंदन, नंदकुमार सहित सोसायटी के कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कृषक उन्नति योजना की दी गई विस्तृत जानकारी
इस अवसर पर भाजपा जिला सदस्य त्रिलोचन नायक ने उपस्थित किसानों को शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से किसानों को धान की निर्धारित खरीदी सीमा से कम मात्रा में धान बेचने की स्थिति में भी पात्रता एवं शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आदान सहायता राशि का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने योजना की पात्रता, लाभ एवं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को किसानों के समक्ष रखा, ताकि किसान शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ समझ सकें।
उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को इन योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए, ताकि वे समय पर उनका लाभ प्राप्त कर सकें।
धान खरीदी के शुभारंभ से किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को धान खरीदी सत्र की शुभकामनाएं देते हुए खरीदी कार्य के सफल एवं व्यवस्थित संचालन की कामना की। नए खरीदी सत्र के शुभारंभ पर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला।




