सरायपाली : पतेरापाली मेन रोड जहां मीना बाजार लगता है के पास दो मोटर साइकल मे सामने से हुई टक्कर इलाज़ हेतु रायपुर में एक चालक की मृत्यु
थाना सरायपाली में सहायक उप निरीक्षक के अनुसार दिनांक 11.04.24 को कायम मर्ग क्र. 26/24 धारा 174 जा0फौ0 का जांच किया। जांच पर पाया कि मृतक मोहनिश नायक पिता जय कुमार नायक दिनांक 28.10.2023 को करीब 06/30 बजे मोटर सायकल CG06 GS 5110 को लेकर बालसी से सरायपाली की ओर आ रहा था।
सामने से सरायपाली की ओर से बालसी की ओर आ रहा मोटर सायकल क्र. CG06GV 0682 का चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पतेरापाली मेन रोड जहां मीना बाजार लगता है के पास टक्कर मार देने से दुर्घटनाग्रस्त होकर सिर में चोट आया एवं मो.सा. क्र. CG06GV 0682 के पीछे बैठे कुबेर कुजुर को भी चोटें आयी
जिन्हें 112 से इलाज हेतु शासकीय अस्पताल लाया गया। कुबेर का प्राथमिक उपचार पश्चात परिजन घर वापस ले आये एवं मोहनिश का शासकीय अस्पताल से ओम हास्पीटल सरायपाली एवं ओम हास्पीटल रायपुर में तथा अमृतम हास्पीटल रायपुर में इलाज कराया गया।
इलाज के दौरान अमृतम हास्पीटल में 02/11/2023 के 03/41 बजे मोहनिश की मृत्यु हो गई। मर्ग जांच पर ,गवाहों के कथन , PM रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोटर सायकल क्र. CG06GV 0682 के चालक द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा 279,337,304ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



