CG महासमुंद / 10 करोड़ का ट्राजेक्शन लाखों रु सीज, सिम और पास बुक का ढेर, घाटशीला जिला जमशेदपुर, झारखण्ड से महासमुन्द पुलिस के द्वारा ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा IPL पर बडी कार्यवाही।
महासमुन्द पुलिस दिनांक 22.05.2024 महासमुन्द पुलिस के द्वारा ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा IPL पर बडी कार्यवाही।
आरोपियोे कें द्वारा APPA बुक एप नामक साईट से रूपये पैसे लगाकर ऑनलाईन क्रिकेट सटटा IPL खिला रहे थे। पुलिस की टीम के द्वारा घाटशीला जिला जमशेदपुर, झारखण्ड में ऑनलाईन क्रिकेट मैच खिलाते एक विधि संघर्षरत् बालक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से 03 नग लैपटॉप, 13 नग मोबाईल, 20 नग सीम कार्ड, 01 नग बैंक पासबुक, 03 नग चैकबुक किया गया जप्त।
आरोपीयों के द्वारा दिये गये आईडी से 250 से अधिक खातों में 10 करोड का हुआ ट्राजेक्शन। महासमुन्द पुलिस के द्वारा आरोपियों के 5 चालू खाता में 500000 रूपये को कराया गया फ्रीज।सायबर सेल एवं थाना महासमुन्द की संयुक्त कार्यवाही।



