महासमुंद जिले के तहसील बसना अंतर्गत ग्राम बरडीह के श्री राधा माधव मंदिर आश्रम जो छत्तीसगढ़ में अखण्ड हरिनाम जाप के नाम से जन-जन में विख्यात है। ग्रामीणों के अनुसार इस मंदिर आश्रम के मुख्य सिंह द्वार पर इन दिनों ओडिसा नरसिंहनाथ से आये एक बाबा जी ने सभी प्रकार के रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श मालिश और परम्परागत आयुर्वेदिक शुद्ध देशी गाय घी घरेलू नुस्खे चिकित्सा पद्धति से इलाज कर रहे हैं ।
सब तरह थके हारें लोगों और रोगियों के आस्था बाबा तक सहसा खींच लें रहा है। जहां एक ओर चिकित्सा विज्ञान के हर संभव तमाम सभी प्रकार के कोशिशें नाकामयाब हो जाते हैं

डाक्टर भी हार मान लेते हैं वहां धार्मिक आस्था विश्वास और ईश्वरीय सत्कृपा प्रार्थना दुआ अद्भुत आश्चर्यजनक चमत्कार कर जातें हैं । इसलिए जनमानस में कहा भी जाता है चमत्कार को नमस्कार है। इन चार- पांच दिनों में सभी प्रकार के रोगियों आम जनसमुदाय दुःख दर्द शारीरिक मानसिक पीड़ा कष्ट निवारण के मनोकामना भाव लेकर दूर-दूर से लोग-भाग कर आ रहें हैं सुबह से शाम तक लोगों का भीड़ देखा जा रहा है।




