सरायपाली / ओम हॉस्पिटल सरायपाली ने दी जीवनदान आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज हुआ मुफ्त
सरायपाली ओम हॉस्पिटल में एक गंभीर मरीज संत कुमार उम्र-47 वर्ष ग्राम- डुडुमचुआ जिनका एक्सीडेंट से सिर में चोट लगा था सर में चोट लगने के कारण कोमा में चला गया था जो कि लंबे समय तक कृत्रिम श्वास की मशीन (वेंटीलेटर )में रखा गया था ओम हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने अपने सूझबूझ से इलाज कर उसे पूरी तरह से स्वस्थ कर घर भेजा गया अस्पताल ने इस मरीज का इलाज पूरी तरह से आयुष्मान भारत योजना के तहत किया 
मरीज गंभीर स्थिति में अस्पताल में लाया गया था और डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जान बचाने के लिए दिन-रात मेहनत की लंबे इलाज और देखभाल के बाद मरीज को अब स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी कर दी गई मरिज के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों की टीम व आयुष्मान भारत योजना को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा सरायपाली में ओम हॉस्पिटल मैं संपूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध है जो सरायपाली अंचल वासियों के लिए वरदान है



