सरायपाली/ग्राम सुखापाली अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को ठोकर युवक की मौके पर मौत, अपराध दर्ज
थाना सरायपाली ग्राम सुखापाली निवासी कंचनदास खुंटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना 23 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2:25 बजे ग्राम कांशीपाली से ग्राम रोहिना जाने वाली सड़क पर नीम के पेड़ के पास हुई।
सूत्रों के अनुसार, कंचनदास अपने हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल (क्रमांक CG 06 GF 3217) से घरेलू कार्य हेतु कांशीपाली गया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज, लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनदास की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के चश्मदीद गवाह:राहगीरों ने बताया कि अज्ञात वाहन दुर्घटना के बाद फरार हो गया। स्थानीय निवासी खगेश्वर खुंटे ने मृतक के भाई को सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो कंचनदास का शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा मिला।
पुलिस कार्रवाई:प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।



