Wednesday, February 25, 2026
महासमुंदबागबाहरा : पालक-शिक्षक बैठक में एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू ने की...

बागबाहरा : पालक-शिक्षक बैठक में एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू ने की विद्यालय गतिविधियों एवं अभिभावक सहभागिता की सराहना

 

महासमुंद, 08 अगस्त 2025/ विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत गुरूवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खुसरूपाली (नवाडीह) में आयोजित पालक-शिक्षक मेगा बैठक में एसडीएम बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू शामिल हुए। बैठक में उपस्थित अभिभावकों की बड़ी संख्या, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखकर एसडीएम श्री साहू ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और इसे बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अभिभावकों की बढ़ती सहभागिता बच्चों की शिक्षा और

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

अनुशासन सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।बैठक के दौरान एसडीएम श्री साहू ने प्रत्येक अभिभावक से व्यक्तिगत संवाद स्थापित किया और बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, घर पर अध्ययन के माहौल और अभिभावकीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, होमवर्क की निगरानी करने और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।
इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया, बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति, विषय ज्ञान एवं सीखने की उत्सुकता का आकलन किया। बच्चों के आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर और सीखने की ललक देखकर उन्होंने शिक्षकों की प्रशंसा की और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनाए रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

एसडीएम श्री साहू ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासन व्यवस्था और शैक्षणिक वातावरण की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि इस व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ स्वच्छ वातावरण भी मिल सके। इस अवसर पर एबीईओ श्री रामता डे और बीईओ बागबाहरा श्री कौशल वर्मा भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग देने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय की गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया।
एसडीएम श्री साहू ने कहा कि पालक-शिक्षक बैठक विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद का सेतु है, जो बच्चों की

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास में सकारात्मक परिणाम देता है। उन्होंने विद्यालय की समग्र गतिविधियों को उत्कृष्ट बताते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी और इसे अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। बैठक के समापन पर विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम साहू का आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन 25 फरवरी को पिथौरा में

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन 25 फरवरी को पिथौरा में महासमुंद/ रेजिग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफारमेन्स (RAMP) योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...