बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो आरोपी गिरफ्तार, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद
महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी की कुल कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (बिना नंबर) में उड़ीसा की ओर से बागबाहरा की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गुरूदेव धर्मकांटा के सामने एनएच 353 मेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
गिरफ्तार आरोपी
1. संजय अहाके, पिता सुखदेव अहाके, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम रानीखेड़ा, थाना चिचोली, जिला बैतूल (म.प्र.)
2. परसराम पंद्राम, पिता स्व. फगना पंद्राम, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रानीखेड़ा, थाना चिचोली, जिला बैतूल (म.प्र.)
बरामद मशरूका
01 नग काला रंग पैशन प्रो मोटरसाइकिल (बिना नंबर), अनुमानित कीमत ₹50,000/-
01 सीलबंद सफेद बोरी में रखा 8 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, कीमत लगभग ₹1,20,000/-
01 मोबाइल फोन (Vivo कंपनी का), कीमत ₹5,000/-
कुल बरामद संपत्ति की कीमत लगभग ₹1,75,000/-
पुलिस ने मौके पर गवाहों की मौजूदगी में गांजे का वजन कराया और जप्ती की कार्रवाई की। साथ ही धारा 50 और 67(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक नोटिस तामील किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
थाना बागबाहरा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अखिल साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मौके पर पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 185/2025 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना जारी है।



