महासमुंद संवाददाता संकर लहरे : हाईवे पर क्या चल रहा था? पुलिस और टोल की कार्रवाई ने बढ़ाई हलचलNH-53 पर संयुक्त सुरक्षा अभियान: पुलिस व टोल टीम ने मिलकर चालकों को किया जागरूक, नियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग–53 को सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन और BSCPL Aurang Tollway Private Limited की टोल प्लाजा टीम ने सोमवार को संयुक्त रूप से एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। यह पहल SDOP श्रीमती ललिता मेहर और टोल प्रबंधन के मैनेजर श्री पवन प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में संचालित की गई।
अभियान का नेतृत्व कंट्रोल रूम एग्जीक्यूटिव नवीन सैनी ने किया, जिन्होंने अपनी हाईवे टीम के साथ पुलिस को सक्रिय सहयोग दिया। टीम ने राजमार्ग पर गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान विशेष रूप से इन बिंदुओं पर समझाइश दी गई—हेलमेट की अनिवार्यता: बिना हेलमेट यात्रा करने के गंभीर खतरों की जानकारी दी गई।रॉन्ग-साइड ड्राइविंग पर रोक: गलत दिशा में वाहन चलाने से होने वाले हादसों के बारे में चेताया गया।ओवरस्पीडिंग से बचाव: तेज रफ्तार से होने वाले दुर्घटनाओं और जोखिमों पर जागरूक किया गया।
सुरक्षित ड्राइविंग के उपाय: पैम्फलेट्स बाँटकर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के उपाय बताए गए।अ भियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालान की कार्रवाई भी की गई, जिससे सड़क पर अनुशासन और जागरूकता दोनों का संदेश दिया जा सके।य ह संयुक्त प्रयास NH-53 पर दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


