तेंदुकोना/तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी की रफ्तार! गबौद मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर घायल
महासमुंद। जिला के ग्राम दाबपाली थाना तेन्दूकोना निवासी मेहतरू टंडन 17 जुलाई 2025 को एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वे सुबह करीब 7 बजे अपने खेत देखने मोटरसाइकिल (CG 06 GM 1898) से निकले थे। करीब 10 बजे गबौद मोड़, ग्राम सिर्री (बागबाहरा) के पास स्कूल जा रहे एक अन्य मोटरसाइकिल चालक (CG 06 HC 5469) ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना गांव के गुरुजी शंकर लाल दीवान द्वारा परिजनों को दी गई। घायल अवस्था में पहले बागबाहरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए महासमुंद व रायपुर के विभिन्न निजी अस्पतालों में रेफर किया गया। लगभग एक महीने से अधिक समय तक चले इलाज के दौरान पीड़ित का सोहम अस्पताल, सूर्यस अस्पताल रायपुर, आरएलसी अस्पताल महासमुंद सहित कई जगह उपचार चला।
इलाज के बाद भी मेहतरू टंडन चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पीड़ित की बेटी, जो LIC एजेंट हैं, ने स्वास्थ्य कारणों से देरी होने के चलते 03 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 125(a) व 281 BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



