प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। पीएम हर एक बूथ पर पूरे देश के भाजपा
कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे हैं। वहीं बसना मंडल में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें मंडल के कार्यकर्ता पीएम मोदी का संबोधन सुने। उल्लेखनीय है कि, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान से प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर एन के अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,अभिमन्यु जैसवाल,पिंटू,प्रदीप,सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।