Saturday, May 23, 2026
बलौदा बाजारछत्तीसगढ़ में नवतपा की शुरुआत से पहले ही भीषण गर्मी का प्रकोप,...

छत्तीसगढ़ में नवतपा की शुरुआत से पहले ही भीषण गर्मी का प्रकोप, गर्म हवाओं (लू) से थमी रफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नवतपा से पहले से सूरज आग उगल रहा है. रायपुर में गुरुवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला. पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं माना में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. रात तक गर्म हवाएं चलती रही. दोपहर में सूरज की तपन और गर्म हवाओं के चलते कूलर भी ठंडा हवा नहीं दे पा रही थी. एक मिनट भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. मौसम विभाग ने शुक्रवार को रायपुर में ग्रीष्म लहर को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है. आज राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.  बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलोदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव जिलों में एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. वहीं मौसम विभाग ने कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में एक-दो पॉकेट में हीटवेव चलने की संभावना जताई है. यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने ग्रीष्म लहर मद्देनजर एडवायजरी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि अनावश्यक रूप से धूप में ना निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच. पानी और उपयुक्त तरल पदार्थ का सेवन करते रहें. धूप में निकल रहे हैं तो हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहनें व पूरे शरीर को ढंककर रखें.

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद: पूर्व जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर ने ट्रैक्टर-हार्वेस्टर के लिए पर्याप्त ईंधन की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। जिला पंचायत के पूर्व सभापति अमर अरूण चंद्राकर ने किसानों व कांग्रेस नेताओं के साथ कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर, हार्वेस्टरों को पेट्रोल...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...