महासमुंदसरायपालीसरायपाली/ हर दिन जन्म लेने वाली पहली कन्या की डिलीवरी पर...

सरायपाली/ हर दिन जन्म लेने वाली पहली कन्या की डिलीवरी पर नि:शुल्क सुविधा, 9 बेटियों का होगा विशेष स्वागत / नवरात्रि के 9 दिन रामअवतार हॉस्पिटल की खास पहल पढ़े पूरी खबर

नवरात्रि पर रामअवतार हॉस्पिटल की अनूठी पहल, 9 दिनों में 9 कन्याओं के जन्म का होगा विशेष स्वागत

सरायपाली। नवरात्रि के पावन अवसर पर सरायपाली स्थित रामअवतार हॉस्पिटल द्वारा बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल (MBBS, MS-OBG) द्वारा शुरू की गई इस विशेष पहल के तहत नवरात्रि के नौ पावन दिनों में नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के नाम पर 9 कन्याओं के जन्म का विशेष स्वागत किया जाएगा।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के प्रत्येक दिन जन्म लेने वाली पहली कन्या शिशु की डिलीवरी पर विशेष नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बेटी के जन्म को सौभाग्य और सम्मान से जोड़ते हुए समाज में कन्या जन्म को लेकर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

नवरात्रि के नौ दिनों में जन्म लेने वाली कन्याओं का स्वागत मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री के नौ स्वरूपों के नाम पर किया जाएगा।

डॉ. संजय अग्रवाल की इस पहल को “बेटी का जन्म, मां दुर्गा का आशीर्वाद” संदेश से जोड़ा गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बेटी केवल परिवार की खुशियों का आधार नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है। इसी सोच के साथ नवरात्रि के पावन अवसर पर इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।

इस पहल के माध्यम से रामअवतार हॉस्पिटल ने कन्या जन्म को लेकर समाज में सम्मान, खुशी और सकारात्मक सोच का संदेश देने का प्रयास किया है। नवरात्रि के दौरान जन्म लेने वाली बेटियों के परिवारों के लिए यह पहल उनके जीवन के इस खास पल को और भी यादगार बनाने का माध्यम बनेगी।

स्थान: पोस्ट ऑफिस के सामने, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 78449-66661, 78449-66662

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सब स्टेशन में ऑपरेटर से मारपीट और धमकी का आरोप

सब स्टेशन में ऑपरेटर से मारपीट और धमकी का आरोप महासमुंद, 06 अक्टूबर 2026। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवरंगपुर स्थित 33/11 केव्ही विद्युत सब...

हेल्थ प्लस