सरायपाली में श्री गोविंद हॉस्पिटल का हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर 9 अक्टूबर को
बसना/महासमुंद। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल के तहत श्री गोविंद हॉस्पिटल, बसना में हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हृदय संबंधी समस्याओं की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शिविर में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट एवं फिजिशियन डॉ. जोगेश विश्वनाथदासानी मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में हृदय की जांच व इलाज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, हार्ट अटैक का जोखिम, अनियमित धड़कन तथा सीने में दर्द (एंजाइना) जैसी समस्याओं को लेकर जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का स्थान श्री गोविंद हॉस्पिटल, कन्या शाला के पास, मेन रोड, बसना (महासमुंद) निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से हृदय संबंधी किसी भी समस्या या लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।
अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए: 9303001222


