
चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कृषि विभाग ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। प्रदेश में अब तक फसल क्षति की 59,666 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। जिला प्रशासन और बीमा कंपनियों को समय–सीमा में सर्वे पूरा कर पात्र किसानों को बीमा दावा राशि दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
किसान ध्यान दें: फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं। सूचना के 48 घंटे में सर्वेयर नियुक्त होगा और सर्वे के बाद पात्र दावा राशि 15 दिनों के भीतर बैंक खाते में भुगतान किए जाने का प्रावधान है।
सुशासन सरकार प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में किसानों को समय पर राहत और आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध है।




