सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैठेंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन
सरायपाली में अब विशेषज्ञ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन की मिलेगी ओपीडी सुविधा, डॉ. जय प्रकाश बर्मन देंगे परामर्श
मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को शाम 5 से 7 बजे तक श्री श्याम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ सर्जन
**सरायपाली।** क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की गई है। अब सरायपाली में विशेषज्ञ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन की ओपीडी परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉ. बर्मन (MBBS, MS, FMAS, EFIAGES) जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं। वे प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
यह ओपीडी सुविधा श्री श्याम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर, पुष्पा मेडिकल के बाजू में, मुख्य मार्ग (मेन रोड), झिलमिला, सरायपाली, जिला महासमुंद में उपलब्ध रहेगी।
डॉ. जय प्रकाश बर्मन द्वारा पेट एवं आंत से संबंधित रोग, पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) की समस्या, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर, फिशर, गांठ, लिपोमा, सिस्ट सहित अन्य सामान्य एवं शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।
इसके अलावा स्तन में गांठ एवं स्तन कैंसर, थायराइड की समस्या, लैप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी की सर्जरी), किडनी, यूरेटर एवं ब्लैडर की पथरी तथा प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि (BPH) के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से थायराइड, गॉल ब्लैडर, ओवेरियन सिस्ट, बच्चेदानी, किडनी एवं मूत्राशय की पथरी तथा प्रोस्टेट संबंधी ऑपरेशन सहित विभिन्न प्रमुख सर्जरी की जानकारी एवं उपचार के लिए मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।
क्षेत्र के मरीज निर्धारित दिनों एवं समय पर श्री श्याम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
#MahajanpadNews #Sarayपाली #Mahasamund #HealthNews #DrJaiPrakashBarman #LaparoscopicSurgeon #ShriShyamBhawaniDiagnosticCenter #स्वास्थ्यसेवा #सरायपाली


