महासमुंद सारंगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही विद्युत मांग की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए बिजली विभाग द्वारा लगातार एक से बढक़र एक उपाय किए जा रहे हैं। ऐसे में 15.03 2024 को ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा सरायपाली सब स्टेशन में 160 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, ताकि जिले में हो रहे लाईन कट की समस्या से निजात मिल सके।
गौरतलब हो कि स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा अतिउच्चदाब उपकेन्द्रों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों की स्थापना की जा रही है, ताकि लाईनों का सुदृणीकरण तेजी से किया जा सके। इसके लग जाने से अब जिले में हो रही बिजली समस्या से निजात मिलेगी। महासमुंद जिला मे बढ़ती औद्योगिक क्षेत्र और गर्मी मे किसानों द्वारा बोर के कारण यहां विद्युत लोड काफी अधिक है। जिसके चलते बीच-बीच में समस्या आती रहती थी, लेकिन अब इसके लग जाने से काफी राहत मिलेगी।
लो-वोल्टेज की समस्या होगी दूर
इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सरायपाली 220/132 kv उपकेंद्र में बहुप्रतीक्षित 160 एमवीए का तृतीय पावर ट्रांसफार्मर दिनांक 15.3.2024 को संपूर्ण टेस्टिंग कर रात्रि 8.15 pm पर चार्ज कर दिया गया।इस वृहद कार्य के संपादन हेतु ट्रांसमिशन कंपनी के उच्चाधिकारियों से लेकर सभी अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने रात एवम दिन लगातार मेहनत की,जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।
इस वृहद कार्य से सरायपाली, बसना,संकरा, पिथोरा, झलप, बागबाहरा,तथा सारंगढ़ क्षेत्र के संपूर्ण उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में पर्याप्त सुधार होगा।



