Thursday, March 19, 2026
छत्तीसगढ़छत्‍तीसगढ़ में उम्र की सेंचुरी पार चुके 2885 वोटर डालेंगे वोट, आचार...

छत्‍तीसगढ़ में उम्र की सेंचुरी पार चुके 2885 वोटर डालेंगे वोट, आचार संहिता उल्‍लंघन पर 100 मिनट में कार्रवाई करेगा उड़न दस्‍ता

छत्‍तीसगढ़ में उम्र की सेंचुरी पार चुके 2885 वोटर डालेंगे वोट, आचार संहिता उल्‍लंघन पर 100 मिनट में कार्रवाई करेगा उड़न दस्‍ता लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही छत्‍तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्‍य उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने राज्‍य के 11 लोकसभा सीटों पर तैयारियों से लेकर मतदाताओं की संख्‍या और संवेदनशील केंद्रों को लेकर जानकारी दी। उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ में 1 लाख 20 हजार 92 मतदाता और बढ़ गए हैं।विधानसभा चुनाव 2023 से अब तक प्रदेश के मतदाताओं की संख्या में 0.6% की वृद्धि हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 से मतदाताओं की संख्या में 15 लाख 14 हजार 13 (7.96%) की वृद्धि हुई है। उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 2 सौ बावन है जिनमें से 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 4 सौ पांच पुरुष मतदाता एवं 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 1 सौ पंद्रह महिला मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं छत्‍तीसगढ़ में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कुल वोटरों की संख्या 2,855`है, जो लोकसभा चुनाव में 2024 अपने मत का इस्‍तेमाल करेंगे। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 हजार 476 है। लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा सीटों पर कुल 24229 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 24109 मूल मतदान केंद्र और 120 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं कुल 20951 मतदान केंद्र लोकेशन हैं, जिनमें से 3221 शहरी क्षेत्र में तथा 17730 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दौरान सख्‍त निगरानी की जाएगी। मतदान केंद्रों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। छत्‍तीसगढ़ में संवेदनशील केंद्र की संख्‍या 109 है, जबकि क्रिटिकल केंद्र की संख्‍या 1726 है। वहीं 518 पहुंच विहीन मतदान केंद्र है। चुनाव अधिकारी ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों के सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आयोग ने सी- विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटों में 6 लोकसभा सीट अनारक्षित, 4 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं 1 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। उन्‍होंने बताया कि राज्य में निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी एवं 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किये जा चुके हैं। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अब छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी जानिए ये जानकारी  – प्रदेश में सेवा मतदाताओं की संख्या 19 हजार 905 है। राज्य का Elector-Population Ratio- 66.70 प्रतिशत एवं Gender Ratio- 1015 है। – चिन्हांकित दिव्यांग (PWD) मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 638 है। – प्रदेश में तृतीय लिंग के कुल 732 मतदाता पंजीकृत हैं। – प्रदेश में कुल 17 प्रवासी भारतीय मतदाता पंजीकृत है। – कुल मतदाताओं में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 77 हजार 184 है। इसी प्रकार प्रदेश में 20-29 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 47 लाख 11 हजार 890 है। – 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 हजार 476 है। – राज्य में 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की संख्या 2,855` है | – राज्य में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आठ फरवरी 2024 को किया जाकर इसे 2 प्रतियों में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जिले स्तर पर प्रदान किया जा चूका है। राज्य में अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 के बाद भी मतदाताओं का नाम जोड़े जाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली/ चिरायु दल की तत्परता ने एक और चेहरे की मुस्कान लौटाई

सरायपाली/ चिरायु दल की तत्परता ने एक और चेहरे की मुस्कान लौटाई सरायपाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव एवं डीपीएम नीलू...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...