सरायपाली : ग्राम जोगीडीपा में घर के बगल में ही रखे मोटर सायकल एवं ट्रेक्टर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग जिसपर मामला दर्ज मै घासीराम साव ग्राम जोगीडीपा मे रहता हूं कक्षा 5 वीं तक पढा हूं। कृषक हूं । कि दिनांक 11.03.24 को मैं अपने पत्नि, पुत्र भारत साव के साथ रात्रि खाना खाकर अपने अपने कमरा में सो गये रात्रि लगभग 01.00 बजे मेरे लडका भारत को 03 लोगो ने दबोच कर आये और मेरे कमरा के दरवाजा को पैर से मारा जो पहले से किसी के द्वारा बाहर से बंद कर दिया गया था
मैं खोल नहीं पाया कमरा के खिडकी से देखा तो मेरे लडका को 03 नकाब लगाये हुये व्यक्ति पकडे थे और उसे बाहर ले गये कुछ ही समय बाद मेरा लडका मेरे कमरा का दरवाजा खोला बाहर आंगन में आया तो घर के बगल में ही रखे मोटर सायकल एवं ट्रेक्टर में आग लगा था आग किसने लगाया मैं देख नहीं पाया हूं। कि तत्काल शौचालय के पास रखे बाल्टी से पानी लाकर ट्रेक्टर में लगे आग को बुझाये
और देखते ही देखते मेरा मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ 8679 एवं ट्रेक्टर महिन्द्रा क्रमांक CG 04 DM 7921 जल गया ट्रेक्टर सीट एवं छतरी ही जला है । आगजनी से मुझे लगभग 55,000 रू0 का आर्थिक नुकसानी हुआ है। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये। रिपोर्ट पढवाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 435-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



