!कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। महासमुंद जिले भर मे इस्तीफा का दौर जारी है इसी तर्ज पर पिथौरा की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी उषा पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
उषा ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि उषा पटेल पिथौरा निर्वाचित अध्यक्ष महासमुंद ज़िला पंचायत हूँ 3 बार ज़िला पंचायत सदस्य निर्वाचित रही हूँ एवं वर्तमान मे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हूँ विगत 25वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य के बतौर काम करते आ रही हूँ।
परन्तु इतने लम्बी सेवा देने के बावजूद लगातार संगठन के द्वारा मुझे और मेरे कामों की उपेक्षा की गई सगालार संगठन के नेताओं और शीर्ष नेताओं ने मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम संगठन में महिलाओ के सम्मान को हमेशा नजर अंदाज किया गया पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिला महिलाओ के सम्मान और आत्मसम्मान के लिए मे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग पत्र देती हूँ। भकिय मे महिलाओ के सम्मान और उनके हक़ अधिकारों के के लिए मे हमेशा लड़ाई लड़ती रहूंगी।
मुख्यमंत्री साय ने दिया था बड़ा बयान
चरणदास महंत के कांग्रेस के हार की स्थिति वाले बयान पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। उनके नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा नेता जहां भी सभा या रैली में जा रहे हैं, वहां कांग्रेसियों की पार्टी में शामिल होने की होड़ मची है।
जनता इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से बाय-बाय करने को तैयार है। गौरतलब है कि आज ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान आया है कि मेरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तत्कालीन मंत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उस समय गलती हुई है, जिसका खामियाजा हम आज भुगत रहे हैं कि हम आज सरकार में नहीं हैं और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में अभी तक कोई वातावरण नहीं बना है। इसी विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में पत्रकारों के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव का इस्तीफा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी और महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे ने आयोग की सदस्यता और कांग्रेस
पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिता रावटे ने अपने इस्तीफा में
महासमुंद लोकसभा सीट पर मनमानी तरीके प्रत्याशी चयन और उपेक्षा का आरोप लगाया है। रावटे आज मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश करेंगी। 
अनिता रावटे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना
त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफा में उन्होंने कहा कि 1994 से कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में सक्रिय सदस्य बनकर समर्पित होकर काम किया है।
ज़मीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करती रही हूं
1995 से 2000 तक महासमुंद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर रहने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन के ज़मीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए
निरंतर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत करती रही हूं।
महिलाओं के वोट से सरकार बनी थी, जिसे नकारा गया उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लगातार संघर्ष के परिणाम स्वरूप कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में 50 प्रतिशत से
अधिक महिला वोटों के साथ 15 साल की भाजपा सरकार को हरकार जीत हासिल किया था!



