पिथौरा : वाईट गोल्ड राईस मिल के पास रायपुर की ओर से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक गलत दिशा में चलाते लाकर ठोकर मारने से बाइक चालक की मृत्यू
थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार थाना के मर्ग क्रमांक 16/2024 धारा 174 जाफौ. की कायमी पश्चात प्रार्थी को पूछताछ करने पर मृतक खेमनाथ पटेल काम से झलप जा रहा था कि वाईट गोल्ड राईस मिल के पास पिथौरा के पास हाईवा ट्रक क्रमांक CG04PE 1505 के चालक द्वारा रायपुर की ओर से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक
गलत दिशा में चलाते लाकर ठोकर मारने से मृत्यू होना बताने पर आरोपी हाईवा चाकल के विरूध्द अपराध धारा 304ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
सूचक त्रिभूवन पटेल ने बताया दिनांक 04.04.2024 को 09.30 बजे लगभग फोन से सूचना मिला की वाईट गोल्ड राईस मिल के पास पिथौरा के पास भाई खेमनाथ पटेल का एक्सिडेंट हो गया जिसे पिथौरा अस्पताल लेकर आये है, तब मैं पिथौरा अस्पताल आया तब तक मेरा भाई खेमनाथ पटेल का मृत्यू हो गया था।
अस्पताल में मेरे को पता चला की मेरा भाई अपने मोटर सायकल से झलप काम से जा रहा था कि वाईट गोल्ड राईस मिल के पास पिथौरा के पास रायपुर की ओर से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक गलत दिशा से हाईवा क्रमांक CG04 PE 1505 के चालक चलाते हुये ला रहा था जिसे मेरा भाई देख कर अपने मोटर साकयल को खडा कर भाग रहा था जिसे ठोकर मारकर राईस मिल के पास लगे ट्रांसफारमर में ठोकर मार दिया है एवं हाईवा वहीं पलट गया है। मेरे भाई को ठोकर मारने से बांया पैर के जांघ में , माथे में बांया आंख के पास चोट लगा है जिसका CHC पिथौरा में मृत्यू हो गई है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर जांच में लिया गया है।



