संकरा थाना : ग्राम बरनईदादर में एक व्यक्ति को पुरानी रंजिस को लेकर दो व्यक्तियों ने पीछे से धारधर हथियार से सिर में वार कर गली गलौच करने पर मामला दर्ज
मैं पुरुषोत्तम साहू ग्राम बरनईदादर का निवासी हूं । कक्षा 08 वी तक पढा हूं । खेती किसानी का काम करता हूं । दिनांक 03.04.2024 के रात्रि करीब 08.00 बजे मै गावं के केशबो के किराना दुकान में समान लेने गया था
समान लेकर वापस अपने घर आ रहा था रमेश प्रधान के घर के सामने पहूंचा था कि गावं के बंसत बरिहा व गोकुल दास पीछे से आकर मेरे सिर में पुरानी रंजिस को लेकर किसी धारधर हथियार से मेरे सिर में वार कर दिये एवं मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर रहे थे तथा जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। मारपीट करने से मेरे सिर में चोट आकर खुन बहने लगा।
तब मै जोर जोर से चिल्लाया तो मेरे परिवार एवं गावं के अन्य लोग मौके पर आये तब तक बंसत बरिहा एवं गोकुल दास मौका से भाग गये थे घटना को गांव के धनेश्वर साव, भुवनेश्वर साहू देखे व सुने है । रिपोर्ट करता हूं । कार्यवाही चाहता हूं । थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



