बसना -: दशकर्म मे आये वाहन पलटा ठेकेदार पर लग रहे है गुणवत्ता हीन निर्माण का आरोप, अधिकारियों ने भुगतान पर लगाया रोक अच्छे से काम कराने के निर्देश!
बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली से गस्ती डीपा मार्ग के लिए मनरेगा से लगभग 18 लाख रु की लागत से एक मार्ग बनाया गया है निर्माण मे अब गुणवत्ता हीन का आरोप लगने लगे है मामला खुलकर तब सामने आया ज़ब कल गाँव मे एक दसकर्म मे शामिल होने एक माल
वाहक वाहन मे 20 से 25 लोग सवार होकर नया मार्ग मे घुसे तो माल वाहक वाहन मार्ग के मुरुम से चक्का खिसकर खेत मे जा घुसा बताया जा रहा है की मार्ग मे सही तरीका से रोड रोलर को नहीं चलाया गया और अब धंस रहे है ग्रामीणों का आरोप है की
ठेकेदार की बड़ी लापरवाही है
ग्राम पंचायत दुर्गापली के आश्रीत ग्राम कापुडीह से गस्तीडीपा में नव निर्माण WBM रोड से माजदा फिसलकर खेत में पलटी मारी दी लोगो को हल्की फुलकी चोटे आई है ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत को मनरेगा से 1975000 की wbm कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है
कार्य को सरपंच सचिव ने ठेके मे दे दिया है ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार द्वारा मार्ग मे गुणवत्ता हीन निर्माण किया गया है, ग्रामीणों का कहना है की मार्ग को जीस लम्बाई चौड़ाई से बनाया जाना था उसके हिसाब से बहुत ही कम चौड़ीकरण किया गया है कई जगहों पर सिंगल वाहन ही जा पाएंगे ऐसे ग्रामीणों का आरोप है!
मामले मे विभागीय इंजिनियर ज्योति नायक ने कहा की मार्ग मे गुणवत्ता हीन की शिकायत मिली है वर्तमान मे अभी भुगतान नहीं किया गया है मार्ग मे रोड रोलर भी अच्छे से नहीं चलाया गया है ठेकेदार को दोबारा मुरुम और रोड रोलर अच्छे से चलाने के लिए निर्देश दिया गया है!
जनपद पंचायत बसना एसडीओ नयन प्रधान ने कहा की मार्ग मे बहुत सारी कमिया थी इसलिए भुगतान अभी नहीं हुवा है अच्छे से काम कराने के निर्देश दिए गए है उसके बाद ही भुगतान होगा!



