बसना विधानसभा अंतर्गत बम्हनी वन मंडल में कल जंगल धूं-धूं कर जलता नजर आ रहा है गर्मियों का मौसम आते ही वनो मे आग लगने का सिलसिला एक बार फिर जारी हो चूका है स्थानीय लोगो की मानें तो प्रतिदिन जिले में विभिन्न प्रजातियों के बहुमूल्य वनस्पतीयों एवं जीव जन्तुओं से अच्छादित जंगल लगातार जल रहा है
घटना कल की है जहा बसना से पथरल्ला आरंगी मार्ग के वन क्षेत्र मे भीषण आग लग गईं वन विभाग के बड़े आला अफसरों के जंगलों को आग से बचाने की तैयारी व मुहीम पूर्णतः फेल साबित हो रहा है। कल जंगलो मे लगी आग देर रात तक नहीं बुझ पाई थी वनों को आग से बचाने के नाम पर वन विभाग को कागज़ों में शासन की लाखों की धन राशियों का मिलता है लेकिन उन रकम को उपयोग होते
नजर नहीं आ रहा है जीस तरह जंगलों मे आग लगने की तस्वीर शामने आ रहा है आग से बचाने वन विभाग की खोखले दावे व निष्क्रियता की यह तस्वीरें सच्चाई बयां कर रही है।
वही मामले मे बमहनी क्षेत्र के डिप्टी रेंजर श्री पाठक ने बताया की विभाग द्वारा आग को बुझाने का कार्य लगातार किया जा रहा है कल देर रात तक वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी डटे रहे और आग बुझाने मे कामयाब रहे डिप्टी रेंजर के अनुसार जंगलो मे आग ऐसे ही नहीं लगता है वर्तमान मे महुवा का सीजन है इसलिए वन परिक्षेत्र मे ग्रामीण महुवा फल एकत्र करने के लिए जंगलो मे आग लगा देते है और आग फ़ैल जाता है वन विभाग द्वारा गाँव गाँव मे हाथियो से बचाव और जंगलो मे आग नहीं लगाने को लेकर बार बार प्रचार प्रसार किया जाता है और आग लगने से जंगलो मे होने वाले
नुक्सान के बारे मे भी बताया जाता है लेकिन कई ग्रामीण मानते ही नहीं है डिप्टी रेंजर ने कहा की वनो मे आग और नुकसान लगाने वालो को हम नहीं पकड़ पा रहे है लेकिन नजर बना हुवा है इस तरह से हरकत करने वालो के खिलाप वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर नियमानुसार नुकसान का जुर्माना का प्रावधान है पकड़े जाने पर कार्यवाही किया जाएगा!
डिप्टी ने महाजनपद न्यूज़ के माध्यम से ग्रामीणों को कहा की वन की सम्पति उनका भी है जंगलो मे यूँ ही आग ना लगाये डिप्टी रेंजर ने कहा की वन मे होने वाले सम्पति जैसे की महुवा, तेंदुपत्ता, चार, अनेक प्रकार के वन सम्पति है पेड़ पौधो को छोड़कर जो ग्रामीण वन आकर एकत्र कर हजारों लाखों कमाते है उनको जंगलो मे आने से कोई मनाही नहीं है लोगो को समझना होगा की वन भी उनका ही सम्पति है आग लगाकर जंगलो को नुकसान ना पहुंचाये!



