महासमुंद : डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा महासमुंद में लोहे की धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार थाना महासमुन्द में सउनि के अनुसार दिनांक 05.04.2024 को हमराह आरक्षक हेमलाल निषाद क्रमांक 504 के निजी मोटर सायकल में ग्राम/शहर भ्रमण अपराध विवेचना जुर्म जयराम पतासाजी में रवाना हुआ था कि इस दौरान शहर कुम्हारपारा भ्रमण के दौरान
मुखबीर सूचना में आरोपी सुशील सोनी पिता राजू सोनी जाति स्वीपर उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद थाना व जिला महासमंद छ0ग0 को घटना स्थल डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा महासमुंद में बिना वैधानिक कागजात के एक नग लोहे की धारदार फरसा को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर मन में भय उत्पन्न करते पाये जाने से
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से बरामद/ एक नग लोहे की धारदार फरसा जिसमें लोहे की पाईप की बेठ लगा हुआ पीला कलर की, जिसमें बेठ की लम्बाई 78 से.मी. बेठ की मोटाई 11 से.मी. धार की लम्बाई 49 से.मी. चौडाई 28 से.मी. बरामद जप्त कर एवं आरोपी को गिर0 कर प्रकरण अजमानतीय होने से कब्जा पुलिस लेकर मौके में देहाती नालसी लेख किया गया।



