पटेवा थाना : ग्राम पचरी में घेराबंदी कर 15लीटर वाली जरकीन के अंदर करीबन 08 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना पटेवा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 13/04/2024 को 13X20 बजे तक दिवसाधिकारी डियूटी पर तैनात था कि मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घटना स्थल गुड़ेला तालाब ग्राम पचरी में घेराबंदी कर
आरोपी संजीव कुमार टण्डन पिता स्व. हेमंत टण्डन उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन के अंदर करीबन 08 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 2400 रूपये को जप्ती कार्यवाही कर मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार किया गया
प्रकरण अजमानतीय होने से दिनांक 13/04/2024 के 18.10 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दी गई । मौके पर आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



