तुमगांव थाना : नयापारा में चीमा ईंट भटठी देखने जा रहा एक व्यक्ति शराब पीकर मोटरसायकल को पत्थर के दीवाल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया! इलाज के दौरान हुई मृत्यु
थाना तुमगांव में सउनि के अनुसार थाना तुमगांव के मर्ग क्रमांक 14/2024 धारा 174 जाफौ. का जांच किया। मर्ग सदर की जांच पर पाया कि मृतक किशन कुमार मेहर पिता धनीराम मेहर उम्र 40 साल साकिन नयापारा का दिनांक 08.03.2023 को होली त्यौहार होने के कारण शराब पीकर मोटरसायकल क्रं0 CG 04 NF 1696 में बैठकर चीमा ईंट भटठी देखने जा रहा था
कि तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटरसायकल को पत्थर के दीवाल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटरसायकल से गिरने से मृतक के सिर के पिछले भाग में चोट लगा था जिसे ईलाज हेतू डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था जो ईलाज के दौरान दिनांक 16.03.2023 को मृत्यु हो गया था।
जिस पर थाना गोल बाजार रायपुर में मर्ग क्रं0 0/310/2023 कायम किया गया था । मर्ग डायरी प्राप्त होने पर दिनांक 11.04.2024 को मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था , जांच पर से आरोपी चालक के विरूध्द मृतक किशन कुमार मेहर के विरूध्द धारा 304 ए भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



