तुमगांव थाना : ग्राम मालीडीह NH 53 कलेन्द्री पावर प्लांट के सामने अज्ञात वाहन के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज
मैं रजनीकांत सेन ग्राम परसकोल में रहता हूं, कक्षा 10 वीं तक पढाई किया हूं। रोजी मजदूरी का काम करता हूं। दिनांक 09.04.2024 के करीबन 12.00 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CQ 5041 में बैठकर ग्राम परसकोल से ग्राम मुढीपार पिथौरा जा रहे थे,
मोटर सायकल को मैं चला रहा था, मोटर सायकल के पीछे बहन हेमलता , बीच में पिता जी प्यारे लाल बैठे थे । दोपहर करीबन 1.00 से 1.30 बजे के बीच ग्राम तुमगांव के आगे NH 53 कलेन्द्री पावर प्लांट के सामने ग्राम मालीडीह पहुंचा था कि पीछे से अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया
जिससे मोटर सायकल सहित गिर गये। मोटर सायकल से गिरने से मेरे दाहिने पैर के घुटना, दाहिने हाथ की कोहनी, मेरे छोटी बहन के दाहिने हाथ, सिर व पिता जी के दाहिने हाथ, पैर में चोट लगा है, मेरी छोटी बहन की दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण तत्काल थाना रिपोर्ट करने नहीं आ सका था।
दिनांक 13.04.2024 को मैं अपने परिवार से विचार विमर्श करने के बाद मेरा ममेरा भैय्या लक्ष्मीनारायण सेन के साथ थाना आकर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मौखिक रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार रिपोर्ट लिखी गयी है। कार्यवाही चाहता हूं। थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



