महासमुंद : ग्राम बेलसोंडा में एक शादी घर में हुई गली गलौच और मार पीट पर मामला दर्ज
मैं मोहम्मद अकरम खान ग्राम बेलसोंडा में रहता हूं, रोजी मजदूरी का काम करता हूं । दिनांक 21.04.24 को हमारे पडोसी नारद ध्रुव के बेटी की शादी हो रही थी नारद ध्रुव हमें शादी का निमंत्रण दिया था इसलिये मैं, मेरा भाई मोह0 इरफान खान, मेरी मां शबनम बेगम, मेरे पिताजी मोह0 युसुफ खान हम सभी लोग उसके घर गये हुये थे, नारद ध्रुव के घर आंगन में सभी लोग नाच रहे थे
कि उसी समय रात्रि करीबन 10.30 बजे नारद ध्रुव और उसकी पत्नि भारती दोनों आकर मेरे माता पिता के नाम को लेकर हम सभी को भगाने लगे कि तुम लोग हमारे घर क्यों आये हो तुम सभी लोग हमारे घर से निकलो, तब मैं नारद को बोला कि आप लोग शादी का निमंत्रण दिये हो इसलिये हम लोग आये हैं,
तब नारद की पत्नि भारती हमें मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुये पास रखे डण्डा से मेरे भाई मोह0 इरफान खान को मारने लगे तब मेरे भाई को क्यों डण्डा से मार रहे हो कहते हुये मैं एवं मेरे माता पिता बीच बचाव कर रहे थे तब नारद एवं उसकी पत्नि भारती एक राय होकर मुझे एवं मेरे मां शबनम बेगम व पिता जी मो0 युसुफ खान को भी जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं
एवं नारद ध्रुव ने पास में पडा डण्डा से मारपीट किया है मारपीट करने से मुझे सिर, हाथ एवं पीठ में, मेरे भाई इरफान खान का सिर में, मेरे माताजी शबनम बेगम को दाये हाथ एवं पिताजी युसुफ खान का दाहिना हाथ में चोंट लगा है। घटना को गंगाधर राजपूत, प्रेम राजपूत एवं इकबाल खान अन्य लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



