पटेवा थाना : ग्राम भावा में अपने आंगन में गली गलौच कर मारपीट करने से आई चोट पर मामला दर्ज
मैं योगेश सेन ग्राम भावा थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी हूं । ममता DJ का संचालन करता हूं । दिनांक 23.04.2024 को मेरे बड़े भाई तिलक सेन द्वारा मेरे साउण्ड सर्विस में काम करने वाले लड़का मोनू ध्रुव को तू मेरे पास काम नहीं करता है मेरे छोटे भाई योगेश सेन के पास काम करता है कहते हुए धमकी दे रहा था ।
मैं उस समय ग्राम रामखेड़ा में साउण्ड सर्विस लगाया था वहां काम में गया था । घटना के बारे में पता चलने पर रात्रि करीबन 11.30 बजे मैं घर ग्राम भावा आया और घर आंगन में बड़ा भाई तिलक को मोनू ध्रुव को क्यों धमकी दे रहे थे कहकर घटना के बारे में पूछा तो तू कौन होता है पूछने वाला कहते हुए मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है
व अपने हांथ में टंगिया पकड़ा हुआ था बीच बचाव करने आई मेरी पत्नि उमा सेन को भी गंदी गंदी गलौच किया है । मारपीट से मेरे सिर में चोंट आया है । घटना को मेरी पत्नि उमा सेन, बहू हेमकुमारी सेन व मेरे कर्मचारी करण बरिहा देखे सुने व बीच बचाव किये हैं घटना की रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही की जावे । रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताए अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



