खल्लारी : ग्राम कन्हापुरी में आम रोड पर अवैध रूप से 3 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना खल्लारी में प्र.आर. के अनुसार दिनांक 22/04/2024 को 09X13 पर दिवसाधिकारी तैनात था कि जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कन्हापुरी आम रोड में अवैध रूप से महुआ शराब रख कर बिक्री कर रहा है कि सूचना तस्दीक वास्ते थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर हमराह स्टाफ आर. 667, 297 के साथ एवं गवाह के साथ मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर
आरोपी छबी लाल कठौलिया पिता देवकुमार कठौलिया उम्र 23 वर्ष साकिन कन्हारपुरी थाना खल्लारी जिला महासमुंद को पकडे जिसके कब्जे से पीले रंग की 5 लीटर वाली जरीकेन में 3 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई किमती 600रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार कर मौके पर देहाती नालसी तैयार किया गया। धारा जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर छोडा गया। बाद जप्तशुदा माल एवं हमराह स्टाफ गवाह के वापस स्टेशन आकर असल नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



