खल्लारी थाना : साप्ताहिक बाजार भीमखोज में रोड किनारे खड़ी मोटर सायकल कि चोरी पर मामला दर्ज
मै टुकेश निषाद ग्राम कोमा मे रहता हुं ग्राम भीमखोज मेरा फर्नीचर का दुकान है जहां बढाई का काम करता हुं। मेरे पास सफेद हरा रंग की HF डिलक्स CG 06 GP 0667 इस्तेमाली एवं पुरानी मोटर सायकल किमती करीबन 7000रूपये है जिससे मै अपने घर से दुकान आना जाना करता हुं।
दिनांक 26.04.2024 अपनी मोटर सायकल क्र CG 06 GP 0667 HF डिलक्स से साप्ताहिक बाजार भीमखोज सब्जी भाजी लेने के लिए 5.45 बजे साप्ताहिक बाजार भीमखोज में रोड किनारे अपनी मोटर सायकल को खडी किया था जिसका हेंडल लाक नही किया था। गाडी को छोड कर सब्जी भाजी लेने चला गया था
6.30 बजे वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल नही था आस पास पता किया कोई पता नही चला कोई अज्ञात चोर मेरी मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करता हुं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है कार्यवाही कि जाये। थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



