Thursday, September 18, 2025
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम: कई जिलों में जमकर...

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम: कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 

 

छत्तीसगढ़ में दिन का पारा लोगों को झुलसा रहा है तो वहीं रात को लगातार तापमान गिरता नजर आ रहा है। बीते दो दिनों में तापमान 4 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश भर में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक गिर गया है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक वृद्धि हो सकती है। इसके साथ कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक तकरीबन 2 डिग्री सेल्सियस तक ही वृद्धि संभावित है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 6 और 7 मई को रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है।

आज से नया सिस्टम बनने के कारण रायपुर, बिलासपुर, बस्तर सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में 6 और 7 मई को हल्की बारिश हो सकती हैं। इससे तापमान में कमी आएगी, लेकिन सिस्टम का असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छंटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

6 मई को रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव , दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, सरगुजा और जशपुर जिले में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश के आसार हैं।

मई में मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने का ट्रेंड है। इस महीने तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। हीट वेव यानी लू के दिन भी तीन से चार दिन ही रहेंगे। वो भी केवल मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में। रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं, लेकिन इसके दिन और कम हो सकते हैं।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

CG Breaking: 16 हजार NHM कर्मचारी होंगे बर्खास्त! स्वास्थ्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश दिए, आज जेल भरो आंदोलन

CG Breaking: 16 हजार NHM कर्मचारी होंगे बर्खास्त! स्वास्थ्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश दिए, आज जेल भरो आंदोलन   छत्तीसगढ़ में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन)...

हेल्थ प्लस

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर : डायबिटीज के लक्षणों और उपचार को लेकर जागरूकता अभियान

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर : डायबिटीज के लक्षणों और उपचार को लेकर जागरूकता अभियान महासमुंद। श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड, बसना) ने...