Saturday, September 20, 2025
महासमुंदछत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक में बनाए जाएंगे 10 महतारी सदन, महिलाओं को...

छत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक में बनाए जाएंगे 10 महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार एवं दी जाएगी अन्य सुविधाएं!

छत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक में बनाए जाएंगे 10 महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार एवं दी जाएगी अन्य सुविधाएं!

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। पहले चरण में प्रदेश के 146 ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनाए जाएंगे। इस तरह विभाग पहले 1460 सदन बनाने पर काम कर रहा है। पांच साल में सरकार सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाएगी।

विभाग ने महतारी सदन का ड्राइंग डिजाइन भी तय कर लिया है। दरअसल, बजट में महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए 50 करोड़ रुपए बजट में आवंटित किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का मानना है कि प्रदेश के हर ग्राम पंचायत में इसे बनाया जाना चाहिए। उनके निर्देश पर गांवों में जगह तलाशी जा रही है। प्रत्येक सदन लगभग 120 वर्ग मीटर में बनेगा। इसके लिए सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों से भवन के संबंध में प्रस्ताव भी मंगाए जा रहे हैं।

राज्य सरकार चाहती है कि महिलाओं को गांव में काम करने की जगह दी जाए। चुकि महिलाओं के लिए समूह में या व्यक्तिगत तौर पर काम करने की कोई जगह नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर महतारी सदन बनाया जा रहा है। महतारी सदन बनाने के लिए प्रदेश की बड़ी पंचायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद छोटी पंचायतों का नंबर आएगा। बताया जा रहा है कि 3000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों या गांव के अंदर जमीन देने वाली पंचायतों को प्राथमिकता देने पर विचार किया जा रहा है।

ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध…

•ट्यूबवेल के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग, किचन-स्टोर रूम भी बनाया जाएगा

•दो कमरे व्यावसायिक उपयोग के लिए (ऑफिस या दुकान)। 60 वर्ग मीटर का हॉल, जहां महिलाएं काम कर सकें।

•एक किचन और एक स्टोर भी बनाया जाएगा। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग।

•महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बाउंड्री वॉल।

•25 लाख की लागत का एक सामुदायिक शौचालय बनेगा।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

रायपुर : जिले में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का सख्त एक्शन जारी, रात्रि गश्त में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई  

रायपुर : जिले में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का सख्त एक्शन जारी, रात्रि गश्त में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई   रायपुर जिले में अवैध...

हेल्थ प्लस

बसना अग्रवाल में अब रोज उपलब्ध रहेंगे नेत्र रोग विशेषज्ञ अत्यंत कम दरों पर सुरक्षित व सफल ऑपरेशन

बसना अग्रवाल में अब रोज उपलब्ध रहेंगे नेत्र रोग विशेषज्ञ अत्यंत कम दरों पर सुरक्षित व सफल ऑपरेशन बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम परिवार की ओर...