महासमुंद पिथौरा / एस.डी.एम. आफिस के सामने में टेंट एवं माइक सेट लगाकर आमरण अनशन करेगा पीड़ित क्या है कारण!
महासमुंद जिले के पिथौरा मे एक बार फिर जमीन मामला मे एक शिकायत पर कोई कार्यवाही होते नजर नहीं आ रहा है पीड़ित योगेंद्र ड़ड़सेना के अनुसार ग्राम राजासेवैया खुर्द, प.ह.न.- 10 तह.- पिर्धारा स्थित भूमि ख.नं.- 235/1 रकबा 0.53 है. भूमि मेरे नाम पर राजस्व अभिलेख में दर्ज है, उक्त भूमि के आन लाइन कंप्यूटर अभिलेख में हल्का पटवारी
चद्रकांत बाघ के द्वारा कूटरचना एव अभिलेख में छेड़छाड़ करते हुए नामांतरण क्रमांक को बदल दिया गया है, जिस संबंध में मैंने हल्का पटवारी चंद्रकांत बाघ के विरुद्ध जांच एवं कार्यवाही करने का निवेदन करते हुए तहसीलदार पिथौरा एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पिथौरा को दिनांक 05/06/2024 को एवं कलेक्टर महसमुद को दिनांक 11/06/2024 को लिखित
आवेदन दिया है। (
अवलोकन हेतु मेरे द्वारा दिये गए आवेदन की प्रति संलग्न है)। किन्तु हल्का पटवारी चंद्रकांत बाघ के विरुद्ध अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होनेसे मैं क्षुब्ध होकर दिनांक 27/06/2024 को एस.डी.एम. आफिस के सामने में टेंट एवं माइक सेट लगाकर आमरण अनशन करूंगा, जिसमे ग्राम राजासेवैया खुर्द के ग्रामवासी भी मेरे समर्थन में मौजूद रहेंगे। पीड़ित ने आमरण अनशन की जिले के उच्च अधिकारियों को दी है!



