महासमुंद / सब्जी वाले के बेटे से मारपीट, झगड़ा विवाद को बंद करने बोलने पर मारपीट
नंबर 14 डां. ललवानी गली महासमुंद में रहता हूं। सब्जी भाजी बेचने का काम करता हू। मैं प्रतिदिन की भाति दिनांक 24/06/2025 को मैं और मेरा बेटा नागेन्द्र कुमार साहू उम्र करीबन 28 साल सब्जी बेचने के लिये सब्जी मार्केट महासमुंद गये थे , सब्जी भाजी बेचकर रात्रि 08:30 बजे तक घर आ गये मेरा बेटा खाना खाकर बस स्टैण्ड की ओर टहलने निकल गया रात्रि 09.00 से 10:00 बजे के बीच महासमुंद रैन बसेरा बस स्टैण्ड के पीछे में दीपक यादव के साथ सुलेमान खान व अन्य 01 का वाद विवाद हो रहा था तथा जिसे मेरे बेटे नागेन्द्र के द्वारा वाद विवाद क्यो कर रहे हो कहने पर तु कौन होता है मुझे बोलने वाला बोलते हुये मेरे बेटे सुलेमान खान उठाकर जमीन में पटक दिया तथा दोनो एक राय होकर मेरे बेटे को गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किये है। मारपीट करने से मेरे बेटे के सिर में चोट लगकर खून निकला है। घटना को दीपक यादव, सुरेन्द्र गौतम उर्फ चिन्नू देखे सुने है। मेरे बेटे को ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराने से आज दिनांक 25/06/2025 को रिपोर्ट दर्ज कराने आया हूं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाये रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।कारवाही जारी ।



