महासमुंद/ग्राम कोना प्राथमिक शाला से पानी के टुल्लू पंप की चोरी रिपोर्ट दर्ज।
मैं वार्ड नंबर 29 आदर्श नगर ब्लाक कालोनी बरोंडा चौंक महासमुंद का निवासी हूं वर्तमान में प्राथमिक शाला ग्राम कोना का प्रधान पाठक हूं मेरे स्कुल परिसर में गांव से नल कनेक्शन लगा है जिसमें छत ऊपर पानी टंकी में पानी ले जाने के लिये टूल्लू पंप खुले स्थान में लगा था दिनांक 17.06.2025 को स्कुल खुलने पर मैं चेक किया तो टूल्लू पंप नहीं था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 16.06.25 के सुबह 11.00 बजे से दिनांक 17.06.25 के सुबह 07.00 बजे के मध्य कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया था जिसके बाद टूल्लू पंप के चोरी होने की बात स्कुल के शिक्षक राजेश चंद्राकर को बताकर प्राथमिक शाला समिति के अध्यक्ष श्रीमती सरिता ध्रुव, सदस्य पूर्णिमा साहू एवं ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार साहू को बताया हूं टूल्लू पंप जय किशन कंपनी का पुरानी इस्तेमाली है जिसकी कीमत करीबन 6000/- रूपये का है जिसे मिलने पर देख कर पहचान लूंगा। स्कुल स्टाफ एवं शाला समिति के लोगों से राय लेने के बाद घटना की रिपोर्ट करने आया हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।



