छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून (Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (Moderate rainfall) दर्ज की गई है और मौसम विभाग (IMD Alert) ने आने वाले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।
राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और दुर्ग संभागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात (thunderstorm with heavy rain) की चेतावनी भी जारी की गई है। इस बार बारिश का यह दौर जून में अब तक की कम बारिश की भरपाई कर सकता है।
राजधानी रायपुर में बादल और बौछारें
रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, शंकर नगर और तेलीबांधा जैसे इलाकों में भी बौछारें पड़ीं। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
बीजापुर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, में हलकी वर्षा की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति
प्रदेश में मानसून (Monsoon in Chhattisgarh) 26 मई को ही पहुंच गया था, जो सामान्य तारीख 13 जून से 16 दिन पहले था। यह छत्तीसगढ़ के 64 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब मई में ही मानसून (Monsoon) ने दस्तक दी।



