पटेवा जिला ग्राम अमोरी में सिगरेट पीने से मना करने के नाम पर मारपीट गाली गलौज की घटना रिपोर्ट दर्ज
ग्राम अमोरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी हूं । स्नाकोत्तर तक पढा लिखा हूं । खेती किसानी का काम करता हूं । दिनांक 01/07/2025 के रात्रि करीबन 09.30 बजे मैं गांव के शीतला मंदिर तालाब के पास मोबाईल में बात कर रहा था उसी समय गांव के सागर ध्रुव, केदार ध्रुव एवं धमेन्द्र यादव आये और तू कौन होता है हमारे दोस्त तूषार ध्रुव को सिगरेट पीने से मना करने वाले कहते हुए तीनो हांथ मुक्का से मारपीट किये तब मैं बीच बचाव कर दौंडते हुए जाकर घरवालों को बताया तब मेरे घर वाले मां राजिम बाई, भाई मन्नू लाल ध्रुव, भाभी सुजाता ध्रुव घर से बाहर निकले थे । फिर कुछ समय बाद सागर ध्रुव, केदार ध्रुव एवं धर्मेन्द्र यादव सभी पुन: हमारे घर पास आये और एक राय होकर मुझे, मां, भाई, भाभी को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से एवं ईंट से तथा सागर ध्रुव द्वारा मेरे भाई को डण्डा से मारपीट किया है ।
मारपीट से मुझे कोई चोंट नहीं आया है दर्द हो रहा है । मां के दाहिने हांथ के कलाई, भाई के दाहिना आंख के नीचे, दाहिना कंधा , दाहिना पैर के घुटना के नीचे एवं भाभी के दाहिने आंख के भौं में चोंट आया है । घटना की रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जाए धारा115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत्



