बागबाहारा / हाडाबंद ओवरब्रिज पर कार और बाइक की टक्कर, मे एक की मौत की खबर कार से गांजा मिलने की सूचना, आरोपी स्विफ्ट कार से फरार
बागबाहरा। मंगलवार रात लगभग 7:40 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-353 के हाडाबंद ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति माड़ियाडीह, खल्लारी का निवासी है।
सूत्रों का बड़ा खुलासा: 
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल कार ओडिशा नंबर की थी, और उसमें गांजा भरा हुआ था। टक्कर के बाद कार में बैठे लोग आगे चल रही स्विफ्ट कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
घटना का वीडियो वायरल
घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। वीडियो में अवैध सामग्री (गांजा) दिखाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
नोट: मामले की सच्चाई पूरी तरह से पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही सामने आएगी।
🛑 कृपया अफवाहों से बचें और सत्य जानकारी का इंतजार करें।



