खल्लारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:जुआ और अवैध शराब की रेड,आरोपी गिरफ्तार
खल्लारी। थाना खल्लारी पुलिस ने जुआ और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बोहारडीह रोड किनारे रेड की। प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में हमराह स्टाफ आरक्षक 667 एवं 297 जुआ और शराब रेड कार्यवाही पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची।
रेड के दौरान एक संदेही टुकेश ठाकुर पिता गेंदराम ठाकुर (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, लालपुर, बागबाहरा को पकड़कर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर की सफेद प्लास्टिक जरीकेन में 3500 मिलीलीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 350 रुपये आंकी गई। आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
पुलिस ने शराब को जप्त कर सील किया और आरोपी को धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने से मौके पर ही आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।
थाना प्रभारी का कहना है कि जुआ और अवैध शराब बिक्री पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



