Wednesday, February 25, 2026
महासमुंदमहासमुंद : 79  स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत...

महासमुंद : 79  स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद : 79  स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
 

महासमुंद, 08 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम चरण का आज सफल समापन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है।
प्रथम चरण के अंतिम दिन आज मिनी स्टेडियम से आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा, एबीओ हीना ढाले, बीआरसीसी श्री जागेश्वर सिन्हा, खेल अधिकारी श्रीमती अंजली बरमाल

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253
एवं हितेन्द्र साहू,, गाइडर श्रीमती नीलू चंद्राकर, पीटीआई श्री हिरेन्द्र साहू, अंजली साहू, एनसीसी प्रभारी श्री कमलेश चंद्राकर, विभिन्न शालाओं के अध्यापकगण, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स और 10 स्कूल के 600 स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे की शान के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान मिनी स्टेडियम ग्राउंड पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी का प्रदर्शन का किया गया।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसे अपने घर पर फहराना, अपने दिल में सम्मानित रखना, और अपने जीवन में इसके मूल्यों को अपनाना, हम सभी का कर्तव्य है। इस वर्ष तिरंगे के साथ-साथ स्वच्छता को भी इस अभियान का अभिन्न अंग बनाया है। स्वच्छता केवल हमारे आस-पास की सफाई नहीं, बल्कि हमारे विचारों, कर्मों और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
ज्ञात हो कि हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त तक आयोजित हुआ। द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा।
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन 25 फरवरी को पिथौरा में

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन 25 फरवरी को पिथौरा में महासमुंद/ रेजिग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफारमेन्स (RAMP) योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...