Wednesday, February 25, 2026
छत्तीसगढ़आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

🌄सुप्रभातम🌄

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

🌻सोमवार, ११ अगस्त २०२५🌻

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

 

सूर्योदय: 🌄 ०६:००

सूर्यास्त: 🌅 ०७:०४

चन्द्रोदय: 🌝 २०:२४

चन्द्रास्त: 🌜०७:३०

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 द्वितीया (१०:३३ से तृतीया)

नक्षत्र 👉 शतभिषा (१३:०० से पूर्वाभाद्रपद)

योग 👉 अतिगण्ड (२१:३४ से सुकर्मा)

प्रथम करण 👉 गर (१०:३३ तक)

द्वितीय करण 👉 वणिज (२१:३८ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 कुम्भ

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४८

अमृत काल 👉 ०६:०४ से ०७:३६

विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२९

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०२ से १९:२३

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०२ से २०:०६

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४३

राहुकाल 👉 ०७:२२ से ०९:०२

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:४२ से १२:२२

दुर्मुहूर्त 👉 १२:४८ से १३:४२

होमाहुति 👉 मंगल

दिशा शूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (१३:०० से)

अग्निवास 👉 पृथ्वी (१०:३३ तक)

भद्रावास 👉 मृत्यु (२१:३८ से)

चन्द्रवास 👉 पश्चिम

शिववास 👉 सभा में (१०:३३ से क्रीड़ा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग ५ – उद्वेग ६ – चर

७ – लाभ ८ – अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – चर २ – रोग ३ – काल ४ – लाभ ५ – उद्वेग ६ – शुभ

७ – अमृत

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

बृहद गौरी व्रत, बुध मार्गी १२:५४ पर, विशालाक्षी यात्रा काशी, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:३४ से १०:५३ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त दोपहर १२:०५ से १२:५६ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १३:०० तक जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सि, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (से, सो, द) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २७:५० से ०६:११,सिंह – ०६:११ से ०८:३०

कन्या – ०८:३० से १०:४८,तुला – १०:४८ से १३:०९

वृश्चिक – १३:०९ से १५:२८,धनु – १५:२८ से १७:३२

मकर – १७:३२ से १९:१३,कुम्भ – १९:१३ से २०:३९

मीन – २०:३९ से २२:०२,मेष – २२:०२ से २३:३६

वृषभ – २३:३६ से २५:३१+,मिथुन – २५:३१+ से २७:४६+

पञ्चक रहित मुहूर्त

अग्नि पञ्चक – ०५:४२ से ०६:११

शुभ मुहूर्त – ०६:११ से ०८:३०

रज पञ्चक – ०८:३० से १०:३३

शुभ मुहूर्त – १०:३३ से १०:४८

चोर पञ्चक – १०:४८ से १३:००

शुभ मुहूर्त – १३:०० से १३:०९

रोग पञ्चक – १३:०९ से १५:२८

शुभ मुहूर्त – १५:२८ से १७:३२

मृत्यु पञ्चक – १७:३२ से १९:१३

अग्नि पञ्चक – १९:१३ से २०:३९

शुभ मुहूर्त – २०:३९ से २२:०२

मृत्यु पञ्चक – २२:०२ से २३:३६

अग्नि पञ्चक – २३:३६ से २५:३१+

शुभ मुहूर्त – २५:३१+ से २७:४६+

रज पञ्चक – २७:४६+ से २९:४२+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज ज्यादा प्रतिस्पर्धा ना रहने से इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त काम आने से कुछ समय के लिये असहज और क्रोध से भरे रहेंगे। मध्यान तक कार्यो में गंभीरता दिखाएंगे लेकिन इसके बाद का समय मौज शौक पूरे करने की इच्छा के चलते कार्यो में ध्यान नही रहेगा फिर भी आज आर्थिक स्थिति निरंतर सुधरेगी। मनोकामनाओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। दिखावे की वृत्ति रहने से सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण बजट प्रभावित होगा। घर मे आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांति रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा भाग दौड़ वाला रहेगा। फिर भी आज किसी मनोकामना पूर्ति ना होने से निराश हो सकते है। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा देवदर्शन के योग बनने से मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने मन की बातों को खुल कर कह सकेंगे जिससे लोगो से आपसी संबंध ज्यादा प्रगाढ़ बनेंगे। घर के साथ ही बाहर वालो का भी आपके ऊपर विश्वाश बढ़ेगा। आज आपकी किसी नादानी का फल परिजनों को भी भुगतना पड़ सकता है मान सम्मान को ध्यान में रख कर ही कोई कदम उठाएं आर्थिक आयोजन सहज पूर्ण होंगे फिर भी धन की आमद आज मध्यम से कम ही रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन भी आपको सुख शांति की अनुभूति होगी। लेकिन दिन का आरंभिक भाग आलस्य की भेंट चढ़ने से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यो में विलंब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यान तक स्थिति अच्छी रहेगी इसके बाद व्यवसाय में मंदी आने से थोड़ा बहुत धन लाभ ही हो सकेगा। नौकरी पेशा जातक आज निश्चिन्त होकर आराम में समय बिताएंगे। संध्या का समय बाहर घूमने फिरने मनोरंजन में व्यतीत होगा। घरेलू आवश्यकताओं पर धन खर्च भी आज अधिक रहेगा। गृहस्थ में सदस्यों की चोटी मोटी हरकतों को अनदेखा करें शांति रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। सेहत के विषय मे आज अधिक ध्यान रखना पड़ेगा लापरवाही करने पर आगे परिणाम गंभीर बन सकते है। शारीरिक अस्वस्थता के कारण किसी भी कार्य मे मन मुश्किल से ही लगा पाएंगे।

हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी पेट संबंधित अथवा जुखाम बुखार आदि से कष्ट संभव है। आज किसी भी कार्य में जोर जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें अन्यथा परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। यात्रा का विचार कर रहे है तो यथा संभव टाले आकस्मिक दुर्घटना चोटादि का भय रहेगा। परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें गलतफहमियां दूर होंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा दिन को ज्यादा खुशनुमा बनाने में परिजनों के साथ ही मित्र रिश्तेदारो का भी सहयोग मिलेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती अवश्य रहेगी लेकिन इसके बाद शारीरिक रूप से चुस्त नजर आएंगे। सिन का अधिकांश समय सैर सपाटे मनोरंजन में व्यतीत होगा। व्यवसायी वर्ग भी आज अधूरे कार्य को जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन तालमेल बना रहेगा फिर भी अनुपयोगी खर्च चाह कर भी नही रोक सकेंगे। परिजनों को कामना पूर्ति होने से घर मे उत्साह का वातावरण बनेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा लेकिन धन की आमद भी अकस्मात हो जाने से खर्च अखरेंगे नही। समाजिक कार्यो में रुचि लेने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण व्यावसायिक गतिविधियां कुछ समय के लिए प्रभावित होंगी फिर भी संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। आय आज कुछेक साधन से ही फिर भी उपयुक्त मात्रा में हो जाएगी। घरेलू सामानों की खरीददारी के साथ ही सुख सुविधा बढ़ाने पर खर्च होगा। घर मे रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल रहेगी। बुजुर्गो से आगे के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप घरेलू कार्यो में ज्यादा व्यस्त रहेंगे प्रातः काल से ही कही बाहर पर्यटन अथवा रिश्तेदारी में जाने की तैयारी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नही दे पाएंगे फलस्वरूप आंशिक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। खर्च आय से ज्यादा रहेंगे फिर भी अधिकांश खर्च आवश्यक होने के कारण इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा इसका लाभ भी अतिशीघ्र मिलने की संभावना है। आज आसपडोसियो अथवा यात्रा में सहयात्रियों से विनम्र व्यवहार करें झगड़ा हो सकता है। घरेलु सुख बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप ना चाहते हुए भी कलह के प्रसंगों में पड़ सकते है अथवा आज किसी ना किसी के द्वारा आपकी आलोचना अवश्य की जाएगी। व्यवहार में नरमी रखना अति आवश्यक है अन्यथा लाभ के अवसरों से दूरी बनेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा खर्चो पर नियंत्रण रखें तो धन संबधित परेशानी नही रहेगी अन्यथा बजट गड़बड़ायेगा। आज आप वैसे तो मितव्ययता से ही काम करेंगे फिर भी कुछ आवश्यक घरेलू खर्च करने ही पड़ेंगे। घर मे अथवा रिश्तेदारों से अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत में धीरे धीरे सुधार आएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका स्वभाव कुछ रूखा रहेगा। घर हो या बाहर अपनी जिद के आगे किसी की नही चलने देंगे जिससे परिजनों के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी अथवा मनमानी के कारण होने वाले लाभ में कमी आ सकती है। धन सम्बंधित कार्यो को आज ना करें तो ही बेहतर रहेगा अथवा किसी अनुभवी की सलाह के बाद ही करें। आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे अपमानित भी हो सकते है। घर मे सामान्यतः माहौल शांत ही रहेगा लेकिन किसी ना किसी सदस्य से मतभेद उभरने पर उग्र बहस होने की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमे संतोषी वृति रहने से मानसिक रूप से शांत रहेंगे परन्तु घरवालों के ताने आज लापरवाह प्रवृति के कारण सुनने ही पड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सतर्कता बरतनी पड़ेगी प्रतिस्पर्धा एवं व्यस्तता अधिक रहेगी जिससे चोरी चकारी का भय है। धन लाभ के लिए आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा आवश्यकता अनुसार हो जायेगा। संध्या का समय कार्य से समय निकाल मित्र परिचितों के साथ यात्रा पर्यटन में बिताएंगे लेकिन आपसी संबंध मामूली बातो से खराब ना हो इसका ध्यान रखें। परिवार में अचानक अशांति फैलेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आज आपके विचार जितने बड़े होंगे उनकी अपेक्षा कर्म नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विलम्ब से उपस्थिति देने पर कार्य भी विलम्ब से ही चलेंगे। लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से आज आप प्रतिस्पर्धियों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगे। किसी अनुबंध के मानसिक दुविधा के कारण हाथ से निकलने की संभावना भी है। परिवार में आपके अधिक बोलने के कारण कुछ समय के लिए माहौल खराब हो सकता है महिलाये आज बाहर से प्रसन्न परन्तु अंदर से ईर्ष्यालु रहेंगी। घरेलू आवश्यकताओं के साथ बुजुर्गो की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विघ्न-बाधाएं आएंगी कार्य व्यवसाय में भी आज छोटी सी गलती बड़ा नुकसान कराएगी सतर्क रहें। आज पुराने कार्यो से ही थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है नए कार्य अभी हाथ मे ना लें नई परेशानी में पड़ सकते है। आज किसी के बुरे भले कहने अथवा चुगली करने से परेशान ना हों आज ऐसे कई प्रसंग बनेंगे मौन रहने पर किसी भी प्रकार के कुप्रभाव से बच जाएंगे। परिवार में भी आज सबके अलग अलग मत रहने से तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी। रात्रि के समय से कुछ राहत मिलने लगेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़: ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम: किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट राज्य के 40 कृषक आन्ध्रप्रदेश के पेदवेगी...

छत्तीसगढ़: ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम: किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट राज्य के 40 कृषक आन्ध्रप्रदेश के पेदवेगी...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...