महासमुंद में पंप हाउस से तीन सबमर्सिबल पंप चोरी रिपोर्ट दर्ज
महासमुंद। ग्राम खरोरा वार्ड क्रमांक 15 निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक ओंकार प्रसाद चंद्राकर के पंप हाउस से अज्ञात चोरों ने तीन सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिए। घटना 14 अगस्त की शाम 7 बजे से 15 अगस्त की सुबह 7 बजे के बीच ग्राम चोरभट्ठी स्थित कृषि भूमि में बने पंप हाउस में हुई।
पीड़ित ओंकार प्रसाद ने बताया कि खेत की देखरेख उन्होंने सोमेश चंद्राकर (ग्राम सोरिद) को रेघ में दी थी। पंप हाउस के दो कमरों में लगे ताले व हुक को चोरों ने कटर से काटा और 3-4 साल पुराने दो कंप्लीट पंप सेट (3 हॉर्स पावर) तथा एक मोटर सबमर्सिबल — कुल 3 नग, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है, चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना सिटी कोतवाली महासमुंद में दी गई, जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला धारा 305(ए)-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।



