महासमुंद – ग्राम बरेकेल खुर्द में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
ग्राम बरेकेल खुर्द, थाना पटेवा निवासी एक किसान की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ले उड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GC 6997) 11 अगस्त की रात को घर के बाहर परछी में खड़ा किया था और कमरे में सो गया था।
12 अगस्त 2025 की रात करीब 1 बजे मोटरसाइकिल चालू होने की आवाज सुनकर वह बाहर निकला, लेकिन तब तक एक अज्ञात व्यक्ति वाहन लेकर भाग चुका था। पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन 15 अगस्त तक कोई सुराग नहीं मिला।
चोरी हुई पुरानी पैशन प्रो मोटरसाइकिल का इंजन नंबर HA10ETFHB27457 और चेचिस नंबर MBLHA10BJFHB02625 है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये है।
पीड़ित ने थाना पटेवा में धारा 303(2) BNS के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



