महासमुंद: ग्राम भोरिंग में कार की ठोकर से दो बच्चे घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
महासमुंद। शनिवार शाम को तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम भोरिंग स्थित गिट्टी प्लांट के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 09 अगस्त 2025 की है। बाइक चालक कांता प्रसाद रात्रे अपने परिजनों के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठे दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसे की शिकायत बाइक चालक कांता प्रसाद रात्रे ने थाने में दर्ज कराई।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही से हुआ या फिर चालक नशे
में था।



