महासमुंद/आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, थाना पटेवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महासमुंद/ थाना पटेवा के प्रकरण क्रमांक 83/2025 धारा 137(2), 69 बीएनएस एवं 6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी टिकेश्वर निषाद पिता भगत राम निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी समोदा थाना आरंग जिला रायपुर सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18/08/2025 को थाना पटेवा में पदस्थ आरक्षक आरोपी को न्यायालय रिमांड पेश करने हेतु लेकर जा रहा था। इससे पूर्व आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी तुमगांव में कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जब आरक्षक आरोपी को लेकर बाहर निकला, तभी मौका पाकर आरोपी अस्पताल परिसर से भाग निकला और पास लगे जंगल की ओर फरार हो गया।
घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी पटेवा को दी गई। इसके बाद थाना स्टाफ मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश में जुटा, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का सुराग नहीं मिल सका।
आरोपी के अभिरक्षा से फरार होने पर थाना तुमगांव में धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।



