ग्राम चकरदा की समाजसेवी हरिता पटेल ने किसानों के हित में उल्लेखनीय पहल करते हुए 66 किसानों को 32 एकड़ भूमि हेतु निःशुल्क मूंगफली बीज वितरण किया। यह बीज वितरण कृषि विभाग और एफपीओ (FPO) के सहयोग से किया गया। प्रत्येक किसान को एक एकड़ भूमि के लिए 38 किलो बीज उपलब्ध कराया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली और उनकी खेती को नया संबल मिला।
कृषि और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए इस सराहनीय योगदान के लिए श्री अग्र. शिरोमणि संस्था, सरायपाली द्वारा हरिता पटेल को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
सम्मान समारोह ग्राम चकरदा में आयोजित हुआ, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि, पंच, कृषि सखी, सचिव, रोजगार सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मी अग्रवाल, श्री मनोज अग्रवाल और श्री मनोज जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
ग्रामवासियों ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हरिता पटेल का यह प्रयास किसानों और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।



