महासमुन्द (छ.ग.)। मैं महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी हूं एवं इगल हंटर साल्युशन लिमिटेड कंपनी में जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत हूं। दिनांक 18.08.2025 को कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान जोगीडीपा पटेवा में आबकारी उप निरीक्षक नितेश सिंह बैस व आबकारी स्टाफ के साथ पहुंचकर मदिरा दुकान का प्रारंभिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मदिरा दुकान में उपलब्ध कुछ बैंक जमा पर्ची को देखने में कुछ ओवरराइटिंग एवं छेड़छाड़ होना पाया गया।
संदेह के आधार पर कैश कलेक्शन एजेंसी सी.एम.एस. द्वारा बैंक में जमा राशि की पर्ची मंगाई गई। जांच में 01.07.2025 से 18.08.2025 तक की कुल देशी एवं विदेशी मदिरा विक्रय राशि में ₹47,45,189/- का अंतर पाया गया।
कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान जोगीडीपा पटेवा में मुख्य विक्रयकर्ता जुबेर सिद्दिकी, विक्रयकर्ता गोविन्द ध्रुव एवं कैश कलेक्शन CMS कंपनी के कर्मचारी द्वारा बैंक जमा पर्ची में ओवरराइटिंग कर कूटरचना की गई और शासन की राशि गबन की गई।
इस संबंध में थाना पटेवा में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन अवलोकन पर आरोपियों का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 318(4), 316(5), 336(3), 3(5) BNS का अपराध पाया गया। जिस पर थाना पटेवा में FIR दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच में उजागर अनियमितताएं
जुलाई माह में देशी मदिरा विक्रय राशि में ₹18,71,450/- और विदेशी मदिरा विक्रय राशि में ₹12,64,277/- कम जमा हुई।
अगस्त माह (01.08.2025 से 18.08.2025 तक) में देशी मदिरा विक्रय राशि में ₹1,29,120/- तथा विदेशी मदिरा विक्रय राशि में ₹4,00,342/- कम जमा हुई।
➡ कुल अंतर राशि – जुलाई माह में ₹31,35,727/- तथा अगस्त माह में ₹16,09,462/-।
➡ दोनों माह मिलाकर कुल अंतर राशि ₹47,45,189/- पाई गई।
संलिप्तता स्पष्ट
मुख्य विक्रयकर्ता जुबेर सिद्दिकी द्वारा बैंक जमा पर्ची में छेड़छाड़ कर हेराफेरी की गई। विक्रयकर्ता गोविन्द ध्रुव को जानकारी होना उसकी संलिप्तता को दर्शाता है। साथ ही CMS कैश कलेक्शन एजेंसी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई क्योंकि इनके द्वारा प्राप्त कैश जमा पर्ची एवं आर.एफ.आई.डी. रिपोर्ट में अंतर पाया गया।
निष्कर्ष
मामले में शराब दुकान के तीन आरोपी चिन्हित हुए हैं – मुख्य विक्रयकर्ता जुबेर सिद्दिकी, विक्रयकर्ता गोविन्द ध्रुव और CMS कंपनी कर्मचारी। इनके विरुद्ध थाना पटेवा में FIR दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई है।
संलग्न : आबकारी अधिकारी की जांच रिपोर्ट
आवेदक : आदित्य दुबे, जिला प्रतिनिधि, इगल हंटर साल्युशन, जिला महासमुन्द (छ.ग.)
दिनांक : 22.08.2025



