छत्तीसगढ़ कांकेर निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को बोनस दिया जाय-देवांगन
कांकेर/ जिला के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को सालाना बोनस दीपावली त्योहार के पहले वितरित करने की मांग कांकेर नगर के शांति नगर वार्ड के पार्षद ओमप्रकाश देवांगन ने की है।
आज जारी एक प्रेस बयान में श्री देवांगन ने नगर निकायों पर श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी प्लेसमेंट कर्मचारी जो वर्ष में 30 दिवस अपना कार्यकाल पूरा करता है वे बोनस के पात्र हो जाते है।लेकिन किसी भी निकायों में इन कर्मचारियों को कोइ बोनस आज तक नहीं वितरित किया गया है।
पार्षद देवांगन ने कहा कि बोनस संदाय अधिनियम 1965 के तहत सभी कर्मचारियों को सालाना वेतन के न्यूनतम 8.33 प्रतिशत और अधिकतम वेतन के 20 प्रतिशत की दर से बोनस मिलना चाहिए।लेकिन प्लेसमेंट कर्मचारियों का प्रधान नियोक्ता नगर पालिका,नगर पंचायत है और कर्मचारियों को बोनस मिला या नहीं मिला यह निरीक्षण करने की जवाबदारी नगर पालिका की है।
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि यह भी असंभव नहीं है कि इन कर्मचारियों की बोनस की राशि नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार को जारी कर दिया गया हो और ठेकेदार उस राशि का घोटाला किया हो,इसकी भी जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों को न्यूनतम 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस दिया जाएगा तो प्रत्येक कर्मचारी को उनके एक माह के वेतन के बराबर बोनस राशि मिलेगा।
इस संदर्भ में पार्षद ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपा है साथ ही जिला श्रम पदाधिकारी को भी अपील किया है कि सभी निकायों में प्लेसमेंट कर्मचारियों को बोनस का भुगतान अविलंब किया जाए।
प्रेषक ओम प्रकाश देवांगन मो 9165432972